info.snabic@gmail.com, nabic@rediffmail.com
0532-2541767
Shivkuti Teliyarganj Allahabad 211004

Rules and Regulations

विद्यालय के अनिवार्य नियम

  1. प्रत्येक विद्यार्थी को समय से निर्धारित वेशभूषा में आना अत्यंत अनिवार्य है | अन्यथा 1.00 रू० प्रतिदिन आर्थिक दंड देना होगा|
  2. परीक्षा अवधी में किसी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा केवल अस्वस्थ विद्यार्थियों को चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र के आधार पर अवकाश देय है|
  3. कक्षा 1 से 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम 90 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है | कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए घोषित तिथि से पूर्व 75 प्रतिशत उपस्थिति औसत रूप से अनिवार्य है|
  4. विद्यालय परिसर में प्रवेश के बाद अवकाश नहीं दिया जाएगा |
  5. शुल्क प्रत्येक माह की 15 एवं 25 तारीख को सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक जमा होगा | माह के अंतिम तारीख को नाम काट दिया जाएगा | पुनः शुल्क न जमा होने पर 50/- रुपये अतिरिक्त तथा अवशेष धनराशि जमा करने के बाद ही नाम लिखा जाएगा |
  6. वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र\छात्राओं को प्रतिवर्ष पूज्य महाराज जी की ओर से छात्रवृत्ति का प्रवाधान है | तथा विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र/छात्राओं को 'नारायण महाप्रभु पुरस्कार' से सम्मानित किया जाता है
  7. प्राइमरी, जूनियर, सीनियर एवं अंग्रेजी माध्यम से सिक्षा प्राप्त सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को निम्नलिखित उपाधियों से विभूषित किया जाता है:-
    1. (क) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ लड़की
    2. (ख) वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
    3. (ग) वर्ष का आदर्श विद्यार्थी
  8. अनुशासनहीनता, अवज्ञा अथवा आश्रम/विद्यालय की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने पर निम्नलिखित दंड का प्रवाधान है:-
    1. (क) चेतावनी
    2. (ख) आर्थिक दंड
    3. (ग) शुल्क मुक्ति निरस्तीकरण
    4. (घ) निष्कासन